दुमका (शहर परिक्रमा)

सेवानिवृत शिक्षक अशोक कुमार झा के देहांत से क्षेत्र में मायूसी

दुमका: जिले के जरमुंडी उच्च विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक अशोक कुमार झा के देहांत की खबर से क्षेत्र के लोगों में मायूसी व्याप्त है। श्री झा का देहांत रविवार को जरमुंडी स्थित निजी निवास स्थान नीचे बाजार में हो गया था। श्री झा हिंदी और अर्थशास्त्र विषय के अच्छे जानकार शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उनके देहांत से कई लोगों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपना विचार प्रकट किया है।

संवाददाता: आलोक रंजन