सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति करेगी नव वर्ष के प्रथम सूर्य का अभिनंदन कार्यक्रम
सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति के द्वारा नव वर्ष के प्रथम सूर्य का अभिनंदन कार्यक्रम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (अंग्रेजी तिथि 30 मार्च) शिवगंगा के दक्षिण तट पर जो विगत 12 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, को लेकर आज से देवघर के सभी वार्डो में ध्वज वितरण एवं आमंत्रण कार्यक्रम के तहत आज वार्ड नंबर 28 शास्त्री नगर से प्रारंभ किया गया। जहां पर सभी घरों में भारतीय नव वर्ष के बारे मे जानकारी दी गई और सभी से आग्रह किया गया की अधिक से अधिक संख्या में शिव गंगा तट पर आवे और भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर अपना भारतीय नव वर्ष प्रारंभ करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश तिवारी, अमरेश चौधरी, पंकज, रौशन मिश्रा, उर्मिलेश झा, रामानंद सिंह संजय, चंदन भार्गव, रामकिशोर प्रसाद, लल्लन, निम्मी मिश्रा, गुड़िया देवी, रिद्धि कुमारी मुख्य रुप से लगे हुए हैं।
संवाददाता: अजय संतोषी