देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर जिले में कुल 142 केन्द्र पर आधार से जुड़े कार्यों का हो रहा निष्पादन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने हेतु कुल 142 जगहों पर केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में वैसे आमजन जिन्होंने अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है या उनके बने आधार कार्ड में नाम, पता, उम्र इत्यादि में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वो अपना सुधार करा सकते हैं। साथ ही सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं के लाभ और सेवाओं को सुरक्षित करने के लिए आधार महत्वपूर्ण है।

इसके अलावे देवघर जिला अन्तर्गत देवघर प्रखण्ड में 71, देवीपुर 14, करौं 09, मधुपुर 13, मोहनपुर 05, पालोजोरी 04, सारठ 07, सोनारयठाढ़ी 05, मारगोमुण्डा 03 एवं सारवां प्रखण्ड में 11 केन्द्र बनाये गये हैं। ऐसे में कुल 142 केन्द्रों पर आधार से जुड़े कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। इसके अलावे आधार केन्द्र ढुढने से जुड़ी समस्या के निदान हेतु Bhuvan का उपयोग कर सकते हैं एवं अपने क्षेत्र के नजदीकी आधार केन्द्र की सही जानकारी व सही स्थान हेतु दिये गये लिंक का उपयोग कर https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ देख सकते हैं।