देवघर (शहर परिक्रमा)

नगर निगम ने किया अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री का भंडाफोड़

देवघर: नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यवाही करते हुए आज शनिवार दिनांक 10.05.2025 को एक अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री शहर के जसीडीही क्षेत्र में गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही थी, जहां बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।
   नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की छापेमारी टीम नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास व मनोज कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ स्थल  से भारी मात्रा में प्लास्टिक के एकल उपयोग थैले जब्त किए। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई झारखंड सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध के तहत की गई है।


    नगर आयुक्त ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण के हित में प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करें साथ ही कपड़े से बने थैले का उपयोग करे प्लास्टिक को पूरी तरह से नकारे और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना नगर निगम को दें।
   निगम के द्वारा उत्पादित प्लास्टिक जप्त करते हुए 10 हजार जुर्माना भी लगाया गया।