विद्यार्थी परिषद् के प्रतिनिधि मंडल ने किया नवनियुक्त कुलपति से शिष्टाचार मुलाकात
दुमका: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) की दुमका इकाई ने मंगलवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) के नवनियुक्त कुलपति प्रो.(डॉ.) कुनुल कंदीर को सम्मानित किया। इस अवसर पर एबीवीपी दुमका इकाई ने कुलपति को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र सुविधाओं और अनुसंधान को बढ़ावा देने की अपेक्षाएं व्यक्त की।मौके पर एबीवीपी दुमका विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र झा, नगर मंत्री गणेश मुर्मू, नगर सह मंत्री अमन साह, विशाल गुप्ता, विवेक धर, लखी नारायण दास, आदित्य रजक, अमित ठाकुर, विकास भगत, अनूप दत्ता,अमन शर्मा,राज केशरी आदि मौजूद थे।
संवाददाता: आलोक रंजन