SKMU: विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया पी.जी. सेमेस्टर-3 का परिणाम
दुमका: सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने पी.जी. सेमेस्टर-3 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।
सदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने सत्र 2023-25 के पी.जी. सेमेस्टर-3 की कला एवं विज्ञान संकाय की परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जयकुमार साह ने बताया कि कला संकाय के कुल 2888 परीक्षार्थियों में से 97.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं, विज्ञान संकाय के 1089 परीक्षार्थियों में से 98.71 प्रतिशत ने सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 7 मई को वाणिज्य संकाय का परिणाम घोषित किया गया था। अब विश्वविद्यालय द्वारा सभी तीनों संकायों — कला, विज्ञान एवं वाणिज्य — के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।