दुमका (शहर परिक्रमा)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ रैली 19 को

दुमका: शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन दुमका में की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने की आगामी 19 मई को दुमका जिला में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। संगठन सृजन के कार्यक्रम को मजबूती से संचालित करते हुए संविधान बचाव रैली को सफल बनाने हेतु सभी प्रखंड अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए। 19 मई को होने वाले इस रैली में सभी प्रखंडों से आए कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली का प्रारंभ कांग्रेस भवन से मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पर सभा में तबदिल होगी। वहां राज्य के शीर्ष नेताओं के संबोधन होंगे।

मौके पर कहा गया कि वर्तमान स्थिति में जिस प्रकार से केंद्र की सरकार कानून को ताख पर रख करके विपक्ष की दलों के सरकार के साथ भेदभाव की नीति अपना करके, राज्यपालों और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके तानाशाही को अपनाना चाहती है। इसके खिलाफ एक हल्ला बोल राज्य स्तर पर की जा रही है। हमारे नेता राहुल गांधी ने संविधान को वास्तविक रूप से जमीन पर उतारने की आवश्यकता को मजबूती से रखने का काम किया है। संविधान हर वर्ग की समानता, उनके संसाधनों पर हक अधिकार, जाति जनगणना के द्वारा उनको आरक्षण की व्यवस्था आदि की बात रखी है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बिहार दौरा में जिस प्रकार से उनको सभा करने से रोका गया दलित छात्रों से संवाद करने से रोका गया यह लोकतंत्र और पिछड़ों ,आदिवासियों दलितों के साथ अन्याय और अत्याचार हैं जो कांग्रेसी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जागरूकता अभियान के तौर पर यह रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में जिले भर से लोग काफी संख्या में शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए कार्य समिति की गठन की गई है।

बैठक में मनोज कुमार अम्बस्ट, प्रेम कुमार साह, संजीत सिंह, अली इमाम, टिंकू अशोक यादव, स्टीफन मरांडी, महबूब आलम, विलियम टुडू, मार्था हांसदा, अविनाश यादव, सुनील किस्कू हानू, रुपेश सिंह, सरोज मरांडी आदि मौजूद थे।

संवाददाता: आलोक रंजन