दुमका (शहर परिक्रमा)

संप प्रमंडल के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक ने किया बाबा बासुकीनाथ मंदिर में किया पूजा-अर्चना

बासुकीनाथ(दुमका): शुक्रवार के दिन संथाल परगना प्रमंडल के नव पदस्थापित आई जी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में विधि विधान से पूजा -अर्चना किया। आई जी श्री सिन्हा फौजदारी बाबा बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे और कुंदन झा एवम अमरकांत झा के अगुवाई में पांच पंडितो की अगुवाई में बाबा बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि विधान से बाबा फौजदारी नाथ का पूजा अर्चना किया। श्री सिन्हा ने बाबा बासुकीनाथ के बाद मैया पार्वती, काली एवं शत्रु संहारिणी मैया बगलामुखी का भी पूजा -अर्चना करने के बाद बाबा बासुकीनाथ जी का आरती भी किया । मौके पर जरमुंडी थाना के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा सहित दर्जनों पुलिसकर्मी एवम मंदिर कर्मचारी भी मौजुद थे । ज्ञातव्य हो कि आई जी श्री सिन्हा पूर्व में दुमका के ए एस पी (अभियान) भी रह चुके हैं।

संवाददाता:- शोभाराम पंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *