झारखंड (शहर परिक्रमा)

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय कमिटि घोषित, कई नये सदस्यों को मिला मौका

रांची: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 70 सदस्यीय केंद्रीय कमिटि की आज घोषणा कर दी गयी है। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने आज रांची के सर्कुलर रोड़ स्थित अप्सरा सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्थापना दिवस सह कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद केंद्रीय कमिटि का पुनर्गठन किया जा रहा है, ताकि नये, सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों को आगे बढ़ाया जा सके। 75 सदस्यीय केन्द्रीय समिति में पांच विभिन्न पद रिक्त भी रखे गये हैं। जबकि जिलाध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संगठनों की घोषणा 7 दिसंबर को किया जायेगा।
जारी सूची के अनुसार
केंद्रीय अध्यक्ष- महेश्वर साहु (भुरकुंडा),
कार्यकारी अध्यक्ष- रेखा मंडल (धनबाद), हीरानाथ साहु (कांके) एवं मोहन साव (गोमिया),
वरीय उपाध्यक्ष- रामसेवक प्रसाद अधिवक्ता (बरकट्ठा), अश्विनी कुमार साहु (अरगोड़ा), संजीव चौधरी (रांची), सुरेश साहु (ओरमांझी), ढ़लन साव (बड़कागांव), डॉ. माधवचंद्र मंडल (गोविंदपुर), हरेलाल मंडल (जमशेदपुर), अनंतलाल विश्वकर्मा (चाईबासा),
केंद्रीय उपाध्यक्ष- योगेन्द्र प्रसाद (अधिवक्ता, हाइकोर्ट), प्रमोद चौधरी (देवघर), लक्ष्मण साहु (ओरमांझी), परशुराम प्रसाद (अधिवक्ता, रांची), प्रेमशंकर भगत (चंदवा), सहदेव चौधरी (अधिवक्ता, हाइकोर्ट), दिनेश्वर साहु (मांडू),
प्रधान महासचिव- इंदु भूषण गुप्ता (रांची),
उप-प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता- उपेन्द्र प्रसाद (बिजूपाड़ा), अशोक गुप्ता (ओरमांझी)
केंद्रीय महासचिव- आदित्य नारायण प्रसाद (पतरातू), कपिल प्रसाद साहु (रांची), दिनेश्वर मंडल (गोमिया), नंदलाल साहु (जमशेदपुर), बद्री भगत (महगामा), दिलीप प्रसाद (धुर्वा), शत्रुघ्न मंडल (बगोदर), विष्णु मंडल (घोरमारा), कंचन साहु (गढ़वा), रामाशंकर राजन (हेसालौंग), केंद्रीय
संगठन महासचिव- कृष्णा प्रसाद साहु (कांके), रोहित शारदा (रांची), अनिल वैश्य (पंडरा), केंद्रीय सचिव- गुड्डू साहा (पंडरा), शिवनंदन प्रसाद (अरगोड़ा), राजीव कुमार (सिमरिया), ध्रुव साह (देवघर), रामेश्वर मंडल (कथारा), रमेश प्रसाद साहु (सौंदा बस्ती), सुमन जायसवाल (सोनाहातू),
केंद्रीय संगठन सचिव- लखन अग्रवाल (गोला), राजेश्वर साव (गोमिया), राजेन्द्र साहु (टंडवा), जगदीश साहु (लोहरदगा), राजाराम प्रसाद (बलकुदरा), अरुण कु. गुप्ता (पंडरा), आर.डी. साहु (ललपनिया), उपेन्द्र गुप्ता (भदानीनगर), जयकांत मंडल (सोनारायठाड़ी), लगनू साहु (बुड़मू),
कोषाध्यक्ष- राजेन्द्र प्रसाद साहु (बुकरू),
मीडिया प्रभारी- राहुल कुमार साहु (कांके),
कार्यकारणी सदस्य- डॉ. अरविंद कुमार (कांके), महाबीर साहु (बुड़मू ), नरेश साहु (सुकुरहुट्टू), प्रमोद गुप्ता (रामगढ़), हलधर साहु (कांके), भुनेश्वर साव (भुरकुंडा), नम्रता सोनी (रांची), पूनम जायसवाल (रांची), मीनू कुमारी (पोचरा), दीपारानी कुंज (धुर्वा), मुकेशलाल सिंदूरिया (भुरकुंडा), युवराज कुमार (अरगोड़ा), हृदय प्रसाद साहु (कांके), नीलम देवी (देवघर), संजय कुमार साहु (ओरमांझी) एवं उदय गुप्ता (लोहरदगा) को बनाया गया है। इन सभी पदाधिकारियों का आगामी 8 दिसंबर को रांची में शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि किसी भी लड़ाई को लड़ने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। जिन्हें केंद्रीय समिति में शामिल किया गया है, वे समाज के लिए चिंता करने वाले लोग हैं। कई लोग झारखंड आंदोलनकारी भी हैं। अब वैश्यों के हक-अधिकार, रोजगार और सम्मान की लड़ाई को तेज किया जाएगा।

श्री साहु ने कहा कि अभी-अभी झारखंड में नई सरकार का गठन किया गया है और हेमंत सोरेन फिर एक बार मुख्यमंत्री बने हैं। वैश्य मोर्चा उनको बधाई देती है और उम्मीद करती है कि वे बेहतर काम करेंगे। वैश्य मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर चुनाव में किये गये वायदे को पूरा करने के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह करेगी।
संवाददाता: अजय संतोषी