जल संरक्षण सहयोग समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता संपन्न
देवघर: ‘पानी बचाओ जीवन पाओ’ जल संरक्षण सहयोग समिति देवघर के द्वारा जलसंरक्षण संवर्धन जनजागरण करने के क्रम में समिति द्वारा आयोजित फाइनलभाषण प्रतियोगिता आर मित्रा +2विद्यालय देवघर के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित किया गया।

जल संरक्षण विषय पर फाइनल प्रतियोगिता में मातृमंदिर+2 विद्यालय, गोवर्धन साहित्यउच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्चविद्यालय बलसरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय वार्ड नंबर 6, बिहारीलाल सर्राफ+2विद्यालय, आरएल सर्राफउच्च विद्यालय एवं आर मित्रा+2 विद्यालय आदि के सफल छात्रों ने भाग लिया। इस फाइनल प्रतियोगिता में वृष्टि कुमारी आर मित्रा की को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय अदितिकुमारी झा मातृ मंदिर बालिका+2 विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय वार्ड नंबर 6 की अनुषा कुमारी तृतीय वहीं अवनीत कुमार एवं प्रशांत कुमार शर्मा क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम आर मित्रा के सम्मानित हुए अन्य दो प्रीतम एवं अंजलि शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस आयोजन के अध्यक्ष आर मित्रा के प्राचार्य सुशील कुमार ,मुख्य अतिथि डॉसुन्दर चरणमिश्र प्रभारी प्राचार्य देवघर कालेज (पूर्व), विशिष्ट अतिथि आलोक मलिक अध्यक्ष संथाल परगना चेम्बर्स आफ कामर्स एवं डॉ चेतना भारती दंत चिकित्सक, अतिथि में प्रो रामानंद सिंह, ललित नारायण द्वारी पूर्व सैनिक, सुबोध कुमार झा प्राचार्य देवघर सेंट्रल स्कूल, मार्कंडेय जजवाडे विनायककला दीर्घा, सुबोध कुमार झा श्री वैद्यनाथ संस्कृत पुस्तकालय सचिव, समाज सेवी सूरज झा, रूपा केशरी, बिजया सिंह प्रत्येक विद्यालय के प्राचार्य एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समिति के अध्यक्ष नितेश चरण द्वारी, सदस्य प्रह्लादभगत, देवेंद्र चरण, लक्ष्मीकांत मिश्र, जन औषधि केंद्र के संचालक राजेन्द्र द्वारी आदि एवं विद्यालय शिक्षक भगवानधन मिश्र, शोभा कुमारी, अरुणाभ चटर्जी, अरविन्द राज जजवाड़े ने अपनी बातें रखीं। बड़े सुचारू रूप से मंच संचालन चंदा जजवाडे ने किया।