डीएवी भंडारकोला में महात्मा एन डी ग्रोवर की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई
गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में आर्य समाज सेवी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
विद्यालय के प्रातः कालीन सभा में उनके तस्वीर पर प्राचार्य बलराम कुमार झा, शिक्षक वृंद एवं बच्चों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यालय के ग्रुप डी कर्मचारी को नया वस्त्र भी वितरित किया। प्राचार्य बलराम कुमार झा ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि महात्मा नारायण दस ग्रोवर ने शिक्षा के क्षेत्र में 200 से अधिक शिक्षण संस्थानों की नींव रखी और बच्चों के भविष्य को संवारते हुए कई लोगों के लिए रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त किया।प्राचार्य ने बताया कि बच्चों से उन्हें काफी लगाव था। डीएवी के गांधी कहे जाने वाले महात्मा ग्रोवर को झोले वाला बाबा के नाम से भी जाना जाता है।वो एक कर्मयोगी ,कुशल प्रशासक एवं शिक्षक के साथ साथ एक समाज सेवक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन डीएवी संस्थान के लिए लगा दिया। अवैतनिक कार्य करते हुए शिक्षा जगत में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने झारखंड के खूंटी में दयानंद नेत्रालय खोल कर कई हजार लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई।वो बाढ़ पीड़ितों ,सुनामी पीड़ितों तथा भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए। ऐसे मौके पर उस महामानव को विद्यालय परिवार नमन करता है।