दुमका (शहर परिक्रमा)

एसकेएम विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान कार्यशाला संपन्न


दुमका: एसकेएम विश्वविद्यालय दुमका के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गई। इस कार्यशाला में बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI) के वैज्ञानिकों ने पौधों की पहचान, नामांकन और हर्बेरियम बनाने के तकनीकी तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला के दूसरे दिन, डॉ. श्याम बिस्वा और उनके सहयोगियों ने हर्बेरियम तैयार करने के तकनीकी पहलुओं पर व्याख्यान दिया और एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया, जिसमें सूखे पौधों के नमूनों को संरक्षित करने के लिए विभिन्न उपकरणों का उपयोग किया गया। इसके बाद, डॉ. गोपाल कृष्णा ने वनस्पति नामकरण के सिद्धांतों, अर्थ और नियमों की विस्तृत व्याख्या की।
कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष, डॉ. एस.एल. बोंडिया ने कार्यशाला की पूरी रिपोर्ट डॉ. जीवन सिंह जलाल को सौंपा। रिसर्च स्कॉलर, अनु मोनिका मुर्मू ने कार्यशाला के बारे में फीडबैक दिया और प्रोफेसर बसकी नीरज ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
BSI से आए वैज्ञानिकों को स्मृति भेंट के रूप में आर आर न्यूज़ भारत की ओर से उन्हें बाबा बासुकीनाथ के शिवलिंग की प्रतिमा भेंट की गई।
इस कार्यशाला में बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों के साथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर और छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। यह कार्यशाला वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में शोध और ज्ञान के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

संवाददाता: आलोक रंजन