दुमका (शहर परिक्रमा)

उपायुक्त ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित

दुमका समाहरणालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को जिले के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत के अंर्तगत चल रहे विधालय स्वास्थ्य एंव कल्याण कार्यक्रम के तहत् सभी 10 प्रखण्डो में से हर प्रखंड के 5 विधालयों के 2-2 आरोग्य दुतों (कुल 100 आरोग्य दूतों) को उनके कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी सहायता C3 के द्वारा किया गया।कार्यक्रम कि शुरुआत उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, सिविल सर्जन डॉ. बी.पी. सिंह एवं DIET मधुश्री कुमारी के द्वारा दिप प्रज्जवलीत कर किया गया। उसके बाद सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने विद्यालय स्वास्थ्य एंव कल्याण कार्यक्रम के विषय में विस्तृत रुप से जानकारी दिया गया । उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम में आए सभी आरोग्य दुतों को इस कार्यक्रम को और बेहतर करने हेतु निर्देशीत किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभी को प्रंशसा पत्र एंव पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थय विभाग से राकेश आन्नद(DPM),रविन्द्र सिँह(DAM),शैलेश सिन्हा(जिला समन्यवक-RKSK),मृत्युजंय सांडिल(क्षेत्रीय समन्यवक), शिक्षा विभाग से डाइट सदस्य मधुश्री कुमारी एवं सभी प्रखण्ड से कुल 100 आरोग्य दुत एंव C-3 से कुन्दन सिंह(जिला समन्यवक) और अन्य मौजुद रह कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

संवाददाता: आलोक रंजन