दुमका (शहर परिक्रमा)

एसकेएमयू में कार्यशाला का आयोजन 20 मार्च को

दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में 20 मार्च2025 को एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला विवि के कुलपति प्रो.डॉ. बिमल प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कीजाएगी। यह कार्यशाल उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार बके सहयोग से डिजिटल गवर्नेंस एंड लर्निंग एन्हांसमेंट इनिशिएटिव के तहत सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जायेगा। इसमें विवि के सभी पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्य या प्रोफेसर इंचार्ज, संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य एवं ई समर्थ के नोडल पदाधिकारी आदि भाग लेंगे। इस कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन उच्च शिक्षा विभाग से आएंगे एवं कार्यशाला के मुख्य अतिथि आईआईटी आईएसएम धनबाद के गणित एवं कंप्यूटिंग विभाग के डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह होंगे।

संवाददाता: आलोक रंजन