देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर नगर निगम में GDMO पद हेतु वॉक-इन इंटरव्यू सम्पन्न


आज दिनांक 14 मई 2025 को देवघर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शहरी) के संचालन हेतु जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के कुल 3 पदों पर चयन के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया। यह साक्षात्कार देवघर नगर निगम के द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित हुआ।

चयन प्रक्रिया हेतु नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक चयन समिति का गठन किया गया, जिसमें सदस्य के रूप में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, देवघर; अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, देवघर; सहायक नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम; एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, एनयूएचएम, देवघर को शामिल किया गया।

निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि साक्षात्कार में कुल 04 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया, एवं चयन प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। चयनित अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।