विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
दुमका: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण की महत्ता समझाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की।
उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि “पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। एक छोटा सा प्रयास भी आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है।” उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
इस अवसर पर समाहरणालय के कई पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।
संवाददाता:- आलोक रंजन