डिवाइन पब्लिक स्कूल में मनाया गया योग दिवस
देवघर: डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर में योग दिवस के अवसर पर आज सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने योग दिवस के अवसर पर जीवन में योग के महत्व को समझते हुए प्रत्येक दिन योग करने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता किरण ने योग करने और स्वस्थ रहने का संदेश सभी को दिया।

