देवघर (शहर परिक्रमा)

चतुर्थ इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य ने किया सम्मानित

देवघर: आज दिनांक 18.06.2026 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे चैंपियनशिप में परचम लहराने वाले बच्चों को प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज के द्वारा सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि विगत 13 और 14 जून 2026 को सिलिगुड़ी में आयोजित चतुर्थ इंडो- नेपाल कराटे चैंपियनशिप में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन,देवघर में पढ़ने वाले आशी कुमारी को सिल्वर वहीं तन्मय दूबे,यश्री तथा आरव को ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ।
    प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने  सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
    मौके पर उपस्थित प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने बच्चों की इस सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा के लिए कराटे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त है।सभी बच्चों को कराटे प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *