देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.9 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1.9 किलोग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कुंडा थाना कांड संख्या 75/2026, दिनांक 16 जून 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(A)/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में कोरियासा मैदान में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल गोविंद मंडल (27 वर्ष), विदु कुमार मंडल (28 वर्ष) एवं कुनाल मंडल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी देवघर जिले के कुंडा एवं देवीपुर थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
बरामद सामग्री:
• लगभग 1.9 किलोग्राम गांजा
• होंडा शाइन मोटरसाइकिल
• ₹5,150 नकद
• 2 मोबाइल फोन
     पुलिस के अनुसार बरामद गांजा में लाल गोविंद मंडल के पास से 1189 ग्राम, विदु कुमार मंडल के पास से 281 ग्राम तथा कुनाल मंडल के पास से 411 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
     पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) कुलदीप कुमार, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *