अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की ऐतिहासिक बैठक, 20 हजार परिवारों को संगठित करने का संकल्प
देवघर: बाबा नगरी देवघर में मंगलवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वर्णकार समाज के सैकड़ों व्यवसायियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। अल्प सूचना पर आयोजित इस बैठक में समाज की भारी भागीदारी ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचय दिया।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेश्वर साह ने की। कार्यक्रम में आगरा (उत्तर प्रदेश) से आए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा एवं उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद जितेंद्र वर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने स्वर्णकार समाज को एक परिवार बताते हुए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से संगठित होने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान देवघर इकाई के गठन की औपचारिक घोषणा की गई। देवघर अध्यक्ष सनूप पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष अनूप पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को समाज के लोगों का व्यापक समर्थन मिला। वक्ताओं ने बताया कि देवघर में लगभग 20 हजार स्वर्णकार परिवार निवास करते हैं, जिन्हें संगठित कर समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
बैठक में व्यापारिक सुरक्षा, प्रशासन एवं पुलिस के साथ बेहतर समन्वय, समाज के लोगों को आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में सनूप पोद्दार के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा गया कि वे भविष्य में समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सनूप पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष अनूप पोद्दार ने राष्ट्रीय नेतृत्व सहित सभी उपस्थित स्वर्णकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया। बैठक को सफल बनाने में राजेश्वर वर्मा, कुंदन वर्मा, गणेश पोद्दार, सरवन वर्मा, पिंटू वर्मा, पवन वर्मा, दीपक वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मोनू वर्मा, अनिल वर्मा, उदय वर्मा, रूपेश वर्मा, राजीव वर्मा, मोहन पोद्दार, अरविंद पोद्दार, श्यामसुंदर वर्मा, संजय वर्मा, ऋषि वर्मा, सोनू वर्मा, बबलू वर्मा, प्रदीप पोद्दार, विशाल वर्मा, अमित वर्मा, राजेंद्र वर्मा, गुड्डू पोद्दार, रंजन पोद्दार, कुणाल वर्मा, हरि वर्मा, बजरंगी वर्मा एवं विष्णु वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

