भाजपा द्वारा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 17/05/2025 को जसीडीह स्थित गायत्री नगर में भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला प्रभारी भास्कर सिंह, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रो डॉ राजीव रंजन सिंह एवं सह संयोजक महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा रूपा केशरी, रीता चौरसिया, विजया सिंह,वार्ड सदस्य राजन सिंह, वार्ड आशीष पंडित, अमित कुमार तिवारी, पंकज सिंह भदौरिया आदि ने समवेत रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया ।
जिला प्रभारी सह मुख्य अतिथि भास्कर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत एक ऐसा विचार है जो विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को प्रोत्साहित करके भारत के भीतर एकता लाने का प्रयास करता है। देश को एक साथ लाने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है। राज्यों को एक साथ काम करने और एक-दूसरे से सीखने के लिए प्रेरित करके, एक भारत श्रेष्ठ भारत का उद्देश्य एकता को मजबूत करना और अधिक सामंजस्यपूर्ण और समावेशी समाज बनाना है। छात्रों के लिए भी एक उद्देश्य समझना महत्वपूर्ण हैं ।
जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत, भारत सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकता को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया जो एक विशेष कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता को पहचानना और इसके लोगों के बीच एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना है।
इस पहल के माध्यम से, विभिन्न राज्यों को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं, भाषाओं और व्यंजनों को समझने और उनकी सराहना करने में मदद करने के लिए जोड़ा जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को भारत के विभिन्न हिस्सों की सांस्कृतिक समृद्धि का पता लगाने और उसका आनंद लेने के अवसर प्रदान करना भी है।
इस अवसर पर रमेश कुमार राय, ललित मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, सरोज दुबे, मंजू पासवान, यतीन्द्र दुबे, श्रीकांत बाजपेई, मोहन मधुप, टुनटुन भारती, सरिता बरनवाल, मंजू भारती, संगीता कुमारी, बिपुल सिंह, सोनू झा, सन्नी सिंह, ललन दुबे, निर्दोष सिंह, कुंदन माथुरी, उदय दुबे, रामपदारथ मिश्रा, बिहू पांडेय, अमित तिवारी, संगीता कुमारी, कविता देवी, डोली देवी, मुनी देवी, रीना देवी, बिजली देवी आदि उपस्थित थे।
संवाददाता: अजय संतोषी