डिवाइन पब्लिक स्कूल की सचिव ममता किरण विजनरी इंडियंस अवॉर्ड्स से हुई सम्मानित
डिवाइन पब्लिक स्कूल की सचिव ममता किरण को दिल्ली संसद भवन मार्ग स्थित रंग भवन ऑडिटोरियम आकाशवाणी भवन में विजनरी इंडियंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के हाथों उनके द्वारा की गई समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये कार्यों के लिए दिया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद ममता किरण ने कहा कि एक महीने में मुझे दो बार सम्मानित किया जाएगा ये मैने कभी सोचा नहीं था। बीस वर्षों में मैंने जो संघर्ष किया और अपने सार्मथ्य के अनुसार जो समाज सेवा की, वो शायद आज रंग लाया है। बाबा भोलेनाथ मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं हमेशा किसी जरूरतमंद के काम आ सकूं। देवघर वासियों का प्यार और आशीर्वाद मुझ पर हमेशा बना रहे ऐसी कामना करती हूँ।
जानकारी हो कि ममता किरण को इससे पहले भी भारत प्रतिभा सम्मान पुरस्कार व वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला आइकॉन अवार्ड दिये जा चुके हैं।