जनजातीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर चलाया जाएगा विशेष अभियान: उपायुक्त
दुमका: केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) की शुुरूआत की गई है। जिले के उपायुक्त, अभिजित सिन्हा ने बताया कि दुमका जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधनमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के सफल संचालन और आम लोगों के बीच जागरूकता को लेकर 15 जून 2025 से लेकर 30 जून 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत् जनजातीय टोलों में विशेष विकास शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजनाओं का लाभ दिलाना है। उपायुक्त महोदय द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय समन्वय, जन सहभागिता और अनुश्रवण व्यवस्था पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) का उद्देश्य जनजातीय बाहूल्य गावों और आकांक्षी क्षेत्रों में जनजातीय परिवारों के लिए परिपूर्णत्ता कवरेज अपनाकर जनजातीय समुदायो की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार करना और उन्हें केन्द्रों और राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलवाना है।
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ:-
- पहाचान एवं बुनियादी दस्तावेज:- जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड।
- खाद्य एवं पोषण सुरक्षा:- राशन कार्ड (NFSA) एवं पोषण अभियान।
- स्वास्थ्य एवं बीमा:- आयुष्माण भारत, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, टी0वी मुक्त भारत, मिशन इन्द्रधनुष
- वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक सशक्तिकरण:- प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्टार्ट-अप योजना, मुद्रा योजना, वनधन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना।
- कृषि एवं आजीविका:- किसान क्रेडिट कार्ड, पी0एम0-किसान एवं मनरेगा।
- सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण:- वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधनमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। इस योजना का संचालन हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कैंप का आयोजन करायेंगे एवं पंचायत स्तर के कर्मि गांव-गांव जाकर इसका व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे।
संवाददाता:- आलोक रंजन