देवघर (शहर परिक्रमा)

सुपर्ब स्कॉलर स्कूल में स्व. प्रो. प्रदीप केशरी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

देवघर: सुपर्ब स्कॉलर स्कूल, मोहनपुर, देवघर में विद्यालय के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. प्रदीप केशरी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

     इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय प्रो. प्रदीप केशरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
    विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य सौरभ कुमार केशरी ने पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वर्गीय प्रो. प्रदीप केशरी के जीवन, व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय प्रो. केशरी ने शिक्षा के प्रसार हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए तथा हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी शिक्षकों से उनके आदर्शों पर चलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत कर स्वर्गीय प्रो. प्रदीप केशरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
    कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने स्वर्गीय प्रो. प्रदीप केशरी के आदर्शों एवं शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *