कोडरमा (शहर परिक्रमा)

NEET 2026 में पीवीएसएस डीएवी के सात विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

कोडरमा: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के सात विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) 2026 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष NEET में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समर्पित शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।

सफल विद्यार्थियों में सत्यम मोदी, आदर्श नितेश चंद्रा, मिष्टी पंडित, श्रुति कुमारी, स्नेहा कुमारी, अक्षिता पंडित तथा अनामिका आनंद शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, दृढ़ संकल्प तथा विद्यालय द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

     विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय में अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित परीक्षण, व्यक्तिगत शैक्षणिक परामर्श, प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप अध्ययन वातावरण तथा वैज्ञानिक सोच के विकास पर विशेष बल दिया जाता है। यही कारण है कि विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर रहे हैं।
       विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी लगन, शिक्षकों के समर्पित प्रयास तथा अभिभावकों के सतत सहयोग को देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
     विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल चिकित्सा जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *