छठा जिला स्तरीय योगा चैंपियनशिप में डीएवी कास्टर टाउन के सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित
देवघर: आज दिनांक 22.07.2026 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन के बच्चों ने जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन,देवघर के तत्वावधान में आयोजित छठा जिला स्तरीय योगा चैंपियनशिप,2026 में हिस्सेदारी निभाते हुए अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

ये प्रतियोगिता दिनांक 19 और 20 जुलाई 2026 को इंडोर स्टेडियम,देवघर में आयोजित हुई थी।इस प्रतियोगिता में संलग्न संपूर्ण विद्यालयों में से गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन,देवघर को ओवर ऑल चैंपियन से नवाजा गया।जिसमें आद्या व ऋष्या मुरारी को स्वर्ण पदक, समायरा, आरुषि और आकृति को रजत पदक तथा शगुन, साधिका, सृष्टि कुमारी, देवराज एवं युवराज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ था।
प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने सफल सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मौके पर उपस्थित प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने बच्चों की इस सफलता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दीं।साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त है।अभ्यास एवं परिश्रम के बल पर हम बड़ी-बड़ी सफलताओं को अपने अधीन कर सकते हैं।उन्होंने सभी बच्चों को आगामी योगा प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षिका सूचीव्रता पाणिग्राही एवं राहुल कुमार की अहम भूमिका रही।उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

