SIR के प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित
देवघर: दिनांक 22. 07.2026 को देवघर नगर निगम कार्यालय में देवघर सदर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) की अध्यक्षता में BLOs के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष रूप से ASSD सूची, Enumeration Forms (EF) के डिजिटाइजेशन तथा शेष EF के वितरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशित किया गया कि SIR से संबंधित सभी कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में AERO, Additional AERO, BLO Supervisors, BLOs एवं कार्यालय के संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

