दुमका (शहर परिक्रमा)

दुमका जिला के विधानसभा चुनाव में इतने महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में

दुमका: दुमका जिला में कुल चार विधानसभा क्षेत्र क्रमशः शिकारीपाड़ा( अनुसूचित जनजाति) दुमका( अनुसूचित जनजाति) जामा( अनुसूचित जनजाति) जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान होना है। इनमें से शिकारी पाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है 11 में से दो महिला प्रत्याशी क्रमश: प्रोमिला मरांडी एवं सुशांति हेंब्रम दोनों निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

दुमका विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इनमें से एक महिला निर्दलीय प्रत्याशी सोना मुर्मू हैं।

जमा विधानसभा क्षेत्र में कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इनमें से पांच महिला प्रत्याशी क्रमश: झारखंड मुक्ति मोर्चा की लुईस मरांडी, झारखंड पार्टी की बेरोनिका मुर्मू, इंडियन नेशनल सोशलिस्टिक एक्शन फोर्सस पार्टी की मीनू मरांडी, निर्दलीय पोलिना मुर्मू एवं बिमला मुर्मू चुनाव मैदान में हैं।

वही जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है इनमें से दो महिला निर्दलीय प्रत्याशी क्रमश: जूली यादव एवं ममता वर्मा चुनाव मैदान में हैं,

इस हिसाब से देखा जाए तो दुमका जिले में कुल 59 प्रत्याशियों में से 10 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

संवाददाता: आलोक रंजन