4 दिवसीय रविदास जयंती समारोह की तैयारी जोरों पर
देवघर: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 फरवरी से 15 फरवरी तक खिजुरिया गांव के संत रविदास मंदिर सह आश्रम में चार दिवसीय जयंती समारोह की तैयारी प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
उक्त चार दिवसीय महोत्सव में पहला दिन 12फरवरी को पुजा पाठ महाआरती के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पुरे देवघर शहर का परिभ्रमण कर वापस कार्यक्रम स्थल पहूंचेगी। शोभायात्रा में सैकड़ों ढोल बाजे, बैंड भांगड़ा के अलावे दो पहिया एवं चारपहिया वाहन के साथ हजारों अनुयाई शोभा यात्रा में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दुसरे दिन यहां का छठा स्थापना दिवस सह छठा रविदास जिला सम्मेलन होगा जिसमें जिले भर से विभिन्न समाजिक संस्था के लोग भाग लेंगे।
कार्यक्रम के तिसरे दिन प्रत्येक वर्ष की भांति कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार झारखंड सहित अनेक प्रदेशों से कवि भाग लेंगे।
एवं कार्यक्रम के चौथे दिन समापन समारोह का आयोजन करते हुए लाईब्रेरी का उद्घाटन किया जाएगा।
चारों दिन उद्धघाटन से समापन तक अलग अलग मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया गया है जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री हफिजुल हसन के अलावे मंत्री डा0 इरफान अंसारी को आमंत्रित किया गया है, साथ साथ देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ hi देवघर के पुर्व विधायक नारायण दास तथा प्रशासनिक स्तर पर देवघर उपायुक्त, देवघर आरक्षी अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर चारों दिन देवघर जिला के अलावे झारखंड, बिहार, यूपी आदि से संत महात्मा, अनुयाई के अलावे अनेकों राजनीतिक एवं समाजिक बुद्धिजीवी भाग लेंगे।
मौके पर रविदास महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज दास, संरक्षक बुद्वन बौद्ध, महासचिव जयनारायण त्यागी, सहायक सचिव टिकेट दास, कोषाध्यक्ष बिजय दास, उपाध्यक्ष कूलदीप रविदास, नन्द किशोर दास, मिडिया प्रभारी अंग्रेज दास इत्यादि उपस्थित थे।