माध्यमिक एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा लागू
देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दण्डाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि झारखण्ड अधिविद्य परिषद, राँची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इण्टरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) सैंद्धातिक/व्यवहारिक परीक्षा, 2025 की माध्यामिक सैद्धांतिक परीक्षा (सैद्धातिक) दिनांक- 11.02.2025 से 03.03.2025 तक प्रथम पाली 09ः45 बजे पूर्वाहन से 01ः00 बजे अपराह्न तक एवं इन्टरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक-11.02.2025 से 03.03.2025 तक द्वितीय पाली में 02ः00 बजे अपराहन से 05ः15 बजे अपराहन तक देवघर अनुमण्डल अन्तर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों में संचालित होगी। ऐसे में उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, देवघर झारखण्ड सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए देवघर अनुमंडल अन्तर्गत नीचे लिखे परीक्षा केन्द्रों पर 500 गज की परिधि के अन्तर्गत द0प्र0सं0 की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया गया है। उक्त पारित आदेश के अन्तर्गत पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति समूह बनाकर (परीक्षार्थियों को छोड़कर) परिधि के अन्दर नहीं जाएँगे, मटरगश्ती नहीं करेंगे, परीक्षा की गोपनीयता को प्रभावित करने से संबंधित कोई भी कागज पत्र या अन्य सामग्री वितरण नहीं करेंगे। साथ ही, कोई भी व्यक्ति अग्नेयास्त्र एवं घातक हथियार के साथ भ्रमण नहीं करेंगे। परीक्षा अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग भी वर्जित रहेगा। आदेश का उल्लघंन करते हुए पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इसके अलावा उक्त आदेश दिनांक-10.02.2025 से 03.03.2025 तक परीक्षा अवधि में प्रभावी रहेगा। शवयात्रा रेलवे स्टेशन, बस पडाव मंदिर मस्जिद, धार्मिक जुलूस एवं अन्य धार्मिक स्थला पर प्रभावी नहीं रहेगा। साथ ही, परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त कर्मियों तया परीक्षार्थियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा।
परीक्षा केन्द्र का नाम-
विद्यालय का नाम…..
- उ० उ० विद्यालय (+2) माणिकपुर, देवघर।
- एम० एस० माणिकपुर, देवघर।
- एस०बी० राय (+2) सिमरा, देवघर।
- मिश्रा रेसीडेसियल पब्लिक स्कूल, नन्दन पहाड़ रोड, देवघर।
- उ०उ०विद्यालय चाँदडीह।
- उ०उ०विद्यालय चित्तोलोढ़िया, देवघर।
- प्रोप० उ० विद्यालय, संग्रामलोढ़िया, देवघर।
- आर० एल सर्राफ उच्च विद्यालय, देवघर।
- जी० एस० उच्च विद्यालय, देवघर।
- बालक मध्य विद्यालय, जसीडीह।
- संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय, देवघर।
- उर्दू मकतब उ० उ० विद्यालय, देवघर।
- राजकीय कष्त मध्य विद्यालय, कोरियासा।
- एम० एस० कल्याणपुर, देवघर।
- देवघर पब्लिक उच्च विद्यालय, करनीबाग, देवघर।
- उ० उ० विद्यालय, कोठिया, देवघर।
- मध्य वि०, बरमसिया।
- राम मंदिर उच्च विद्यालय देवघर।
- श्री लीलानन्द पागलबाबा उच्च विद्यापीठ, जसीडीह।
- अलफोंसो उच्च विद्यालय, जसीडीह, देवघर।
- म०वि० दीनबन्धु, देवघर।
- उ०उच्च विद्यालय(+2), केन्दुआ, देवीपुर।
- उ०उ० विद्यालय, रामुडीह।
- उ०उ० विद्यालय, कटघरी।
- प्रोजेक्ट गर्ल्स उ०वि०, मोहनपुर।
- उच्च विद्यालय, चूल्हिया मोहनपुर।
- +2 उच्च वि0, मोहनपुर।
- श्री श्री मोहनानन्द +2, विद्यालय, तपोवन, मोेहनपुर।
- उत्क्रमित उ0वि0, महेशमारा।
- बी॰एल॰एस॰, उच्च वि॰, रिखिया, मोहनपुर।
- +2 उ0वि0, घोरमारा।
- उ०उ० विद्यालय मलहारा।
- म० वि०, बन्दाजोरी, सारवाँ।
- मध्य विद्यालय, सारवाँ।
- उत्क्रमित म0वि0, घोरपरास, सारवाँ।
- उत्क्रमित म0वि0, जियाखाडा, सारवाँ।
- उत्क्रमित उ0 वि0, मधुवन।
- +2 उ० वि०, सोनारायठाढ़ी।
- उ० उ० वि० +2, तिलकपुर सोनारायठाढ़ी।