भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 26 अप्रैल को
दुमका: आगामी 26 अप्रैल, 2025 को इंडोर स्टेडियम दुमका में भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सम्मेलन की सफलता को लेकर मंगलवार को दुमका में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद ने की तथा संचालन आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए गौरव कांत प्रसाद ने कहा सम्मेलन में आदिवासी समाज से जुड़े उन समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए जिनकी संगठन एवं चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका रहती है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सक्रिय एवं पुराने-नए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पारितोष सोरेन ने कहा कि सम्मेलन में बूथ स्तर तक के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने इसके लिए प्रत्येक मंडल में तैयारी बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
सम्मेलन की तैयारी को सशक्त एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए मंडलवार प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो संबंधित मंडलों के अध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारी बैठकें आयोजित करेंगे। मंडलों के अनुसार प्रभारी एवं सह प्रभारी इस प्रकार हैं:
रामगढ़, ठाड़ीहाट: कालेश्वर मुर्मू, बिरेन्द्र मरांडी
जामा, चुटोबेदिया: सुरेश मुर्मू, मनोहर हेमब्रम
दुमका, गांदो: मार्शल ऋषिराज टुडू, चारलेस हांसदा
मसलिया, बसमत्ता: गुंजन मरांडी, भुवनेश्वर टुडू
रानीश्वर, आसनबनी: प्रो. अंजुला मुर्मू, रमेश मुर्मू
शिकारीपाड़ा, सरसडंगाल: संतोष सोरेन, टिबू हेंब्रम
काठीकुंड: पारितोष सोरेन, सोनी हेंब्रम
जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया बैठक में आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालेश्वर मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, जिला मंत्री सोनी हेमब्रम एवं गुंजन मरांडी, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र मरांडी, जिला महामंत्री संतोष सोरेन एवं भुवनेश्वर टुडू, चारलेस हांसदा, मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी, मनोहर हेमब्रम, कान्दन हेमब्रम, सनत मुर्मू आदि शामिल हुए।