दुमका (शहर परिक्रमा)

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

दुमका: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा के पथप्रदर्शक, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंत्योदय के सिद्धांत के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद के नेतृत्व में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत आज भी भाजपा की नीतियों की आधारशिला है। उन्होंने जिस आत्मनिर्भर और समरसतापूर्ण समाज की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए भाजपा निरंतर कार्य कर रही है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।”

सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन केशरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अंजुला मुर्मू, निवास मंडल, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, पूर्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर दास,ओम केशरी,दीप्तांशु कोचगवे,नरेश सिंह यदुवंशी,दिनेश सिंह उपस्थित रहे। संवाददाता: आलोक रंजन