संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत
देवघर: कुंडा थाना अंतर्गत सातर खरपोस गांव से एक दर्दनाक घटना की खबर आई है। घटना में एक युवक की मौत की सूचना है।
घटना के विषय में बताया गया कि बीते मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति की तालाब में मछली मारने के क्रम में संदिग्ध अवस्था मे मौत की खबर है। मृतक संजय कापड़ी के विषय में उनके परिजन ने बताया कि वह अपने ससुराल में रहता था। बुधवार की सुबह इस बात की लोगों को खबर मिली और मौके पर पहुंचे तो मृतक संजय अचेत अवस्था में पड़ा था। सूत्रों की मानें तो मौत मछली मारने के क्रम में हुई है। कुंडा थाना को खबर मिलते ही मौके पर थाना के अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू किया गया।
मौके पर पोखर के किनारे मछली मारने वाली जाल एवं कुछ मछली, दो जोड़ी चप्पल पाया गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई जुट गई है।