दुमका (शहर परिक्रमा)

शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन


दुमका (जामा): जामा थाना परिसर में सोमवार को होली पर्व को लेकर अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के कई सदस्यों ने होली में शराब और डीजे पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की। पुलिस निरीक्षक एके कच्छप ने समिति के सदस्यों को बताया कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जायेगी जहाँ पहले कोई घटना हुई है वहां गश्ती दल नियुक्त किये जायेंगे। किसी को भी जबरन रंग न लगाया जाय। यह पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीक़े से मनायें। वहीं थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले पर नजर रखी जायेगी उनको चिन्हित किया जायेगा। सोशल मीडिया के एडमिन अपने अपने वाट्सएप ग्रुप पर नजर बनाये रखेंगे। अन्यथा एडमिन पर भी कार्यवाही की जा सकती है।

थाना प्रभारी ने बताया कि होली रंगों का त्योहार है सभी लोग सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली मनायें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब थाना को सूचित किया जाय। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। बैठक में बारी बारी से सभी सदस्यों से सुझाव भी लिये गये। इसके पश्चात होली की गीतों पर ढोल करताल के साथ सभी सदस्यों झूमते हुए देखा गया। होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शांति समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को रंग बिरंगे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी ने मिलकर होली भी गाया।

मौके पर एसआई बिरेन्द्र यादव, कालेश्वर सोरेन, उमा यादव, सत्तार खां, इंद्रकांत यादव, प्रेम साह, गौतम दर्वे, सुभाष मंडल, आनंदी राउत, इन्द्रकांत यादव, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत मंडल, सुकदेव ठाकुर, मोहन राउत सहित थाना परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

संवाददाता: बीरबल कुमार दर्वे