देवघर (शहर परिक्रमा)

चैती दुर्गा मंडप में हुआ कलश स्थापन

हृदयापीठ, भुरभुरा मोड़ स्थित दुर्गा पूजा मंडप में चैती दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना, पुजा, आरती, चन्डी पाठ पुजारी डॉ मोती लाल द्वारी, आचार्य पंकज झा द्वारा किया जा रहा है। विशेषकर चंडी पाठ मनोज झा द्वारा किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि विगत 13 सालों से दोनों कल्पो में मां दुर्गा की पुजा तांत्रिक विधि विधान से होती आ रही है। इस दौरान संस्थापक सदस्य सोहन लाल मिश्र चांद, दिवाकर झा, रमेश द्वारी, पन्ना लाल श्रृंगारी, प्रकाश मिश्र, कृष्ण देव मिश्र आदि पुजा को सफल बनाने में तन मन धन से लगे हुए हैं।

संवाददाता: अजय संतोषी