देवघर (शहर परिक्रमा)

‘कला भारती’ सम्मान से अलंकृत हुए डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव

शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल स्थित विश्व भारती समवाय समिति के भव्य सभागार में, शांतिनिकेतन हिन्दी प्रचार सभा के बैनर तले आयोजित षष्ठ अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में मुख्य अतिथि विद्या भवन, विश्व भारती, शांतिनिकेतन के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) सिराजुल् इस्लाम, शांतिनिकेतन हिन्दी सभा के अध्यक्ष डॉ. सत्य नारायण भट्टाचार्य, सचिव डॉ. राम चन्द्र राय, हिन्दी भवन, विश्व भारती के प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र राय व अन्य के करकमलों से देवघर, झारखंड के विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष सह ओमसत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स (भारत) के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव को कला भारती, असम की डॉ.निशा नन्दिनी गुप्ता एवं मिताली ब्रह्म भट्टाचार्य को साहित्य भारती, जसमीन एस सुल्ताना को भाषा भारती, जॉली बेगम को अनुवाद भारती की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित की गई।

ज्ञात हो डॉ. प्रदीप का जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनकी पढ़ाई स्थानीय दीनबन्धु मध्य विद्यालय से शुरू हुई थी। छातना राजगढ़, बाँकुड़ा, पश्चिम बंगाल एवं काशीपुर पँचकोट राजबाड़ी, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल के वंशज डॉ. प्रदीप चार वर्ष की उम्र में अपने पिता के एवं सन 1997 को अपनी माता के स्नेह से वंचित हो गए थे। दोनों वैराज्ञ ले चुके थे। डॉ. देव बचपन में ही अपने पाँचो भाई को भी खो चुके हैं। दो बहनें- माला सिंह छपरा में एवं बकुल चक्रवर्ती, बाँकुड़ा में रहती हैं। उन्हें ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम : 2018-19, राज्य स्तरीय में दो बार प्रथम, एकबार तृतीय, बाग्देवी सम्मान पुरस्कार, भारत गौरव, अंकन भारती, अंकन नन्दन, चित्र भारती, चित्र नन्दन, आबृत्ति भारती, आबृत्ति नन्दन, नाट्य भारती, नाट्य नन्दन, नाट्य मणि, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय शिखर सम्मान, दियारा फेलोशिप सम्मान पुरस्कार, विद्या वारिधि, प्रताप सम्मान पुरस्कार, नन्दन श्री, विद्या सागर, काव्यदीप, पाञ्चजन्य सेवा श्री सम्मान पुरस्कार, गोस्वामी तुलसीदास राष्ट्रीय शिखर सम्मान, श्रीनिवास रामानुजन राष्ट्रीय शिखर सम्मान, जॉर्ज ग्रियर्सन राष्ट्रीय शिखर सम्मान, भारतीय कला सपूत सम्मान, चंद्रशेखर वेंकटरमण राष्ट्रीय शिखर सम्मान, चित्रकला शिरोमणि, राष्ट्रभाषा गौरव, भारतीय कला सपूत सम्मान एवं अन्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी पुस्तकें बैद्यनाथ गमाहात्म्य (बांग्ला), बैद्यनाथ ग्लोरी, अमृतवर्षी मानव रत्न (काव्य संकलन), भक्तों की मुराद पूरी करते हैं दानी बाबा बैद्यनाथ, इक्यावन रोचक तथ्य, रामानुजन मैथ्स फॉर्मूला फ़ॉर जूनियर्स, सी. वी. रमण साइंस डिक्शनरी फॉर जूनियर्स, पारो की याद में (काव्य संकलन, ताजमहल में लोकार्पित), डेडिकेशन (काव्य संकलन), वूमेन ऑफ द ईरा (201 कविताओं का संकलन), भारती गुड़ इंग्लिश एवं अन्य बाजार एवं कुछ अमेज़न में उपलब्ध है। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय सेमिनार, भोपाल में राष्ट्रीय दूरबीन निर्माण कार्यशाला में भागीदारी निभाई हैं। अपने संस्थान के माध्यम से अभी तक डॉ. देव एक लाख अड़तीस हजार से अधिक व्यक्तियों को सम्मानित कर चुके हैं।