संगठन चुनाव को लेकर भाजपा की आयोजित बैठक संपन्न
दुमका: भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर जिला संगठन चुनाव प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह सोमवार को एकदिवसीय प्रवास पर दुमका आए और दुमका प्रवास पर पिछले दिनों मंडल अध्यक्ष की रायशुमारी हुई थी। उसकी मंडल अध्यक्ष पैनल का रिपोर्ट मंडल चुनाव अधिकारीगण से सील बंद लिफ़ाफ़े में प्राप्त किया जो प्रदेश चुनाव समिति को सौपेंगे। श्री सिंह ने कहा पार्टी के निर्देशानुसार ही मेरे दोनों सहयोगी जिला सह चुनाव अधिकारी सुरेश मुर्मू एंव बबलु मंडल के साथ विधिवत् रूप से पारदर्शी तरीके से सभी के राय मशवरा नाम लिया गया है तथा उसी आधार योग्य व्यक्ति का चयन कर मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा।
मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद, पूर्व लोकसभा सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा,निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह,परितोष सोरेन,मनोज साह,रघुनाथ दत्ता, लक्ष्मी नारायण सिंह, विवेकानंद राय,धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अंजुला मुर्मू,अनुज आर्य,भृगुनाथ यादव,दीपक स्वर्णकार,रूपेश मंडल,सुजीत यदुवंशी, दीप्तांशु कोचग्वे, सहित अन्य मौजूद थे।
संवाददाता: आलोक रंजन