देवघर (शहर परिक्रमा)

संस्कार भारती ने मनाया भूअलंकरण दिवस


देवघर: कला के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने देवघर कॉलेज के प्रांगण में भू अलंकरण दिवस मनाया।संस्कार भारती के कलाकारों ने रंगोली संयोजिका गीता कुमारी और संगीत संयोजिका राज नंदिनी के नेतृत्व में भारत माता को अलंकृत करते हुए रंगोली बनाया। केंद्र द्वारा निश्चित डिजाइन के आधार पर रंगोली बनाई गई। प्रति वर्ष संस्कार भारती इस आयोजन को करती है। रंगोली देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे।
संस्कार भारती के सचिव अभिषेक सूर्य ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां धरती को माँ कहा गया है। भारत के हरेक प्रांत में मांगलिक कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों से धरती माता का श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार के इस स्वरूप को भूमि अलंकरण कहा गया है। संस्कार भारती कला क्षेत्र की संस्था होने के नाते धरती माता के प्रति अपनी श्रद्धा को इस प्रकार अभिव्यक्त करती है।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर साह, संतोष कुमार सिंह,उदय पांडे, सार्थक, सौम्य, अंशिका, अक्षिका, उमा, सान्वी मोदी, अभिनन्दिनी आन्या, आदृशा कशिश, तुरवी प्रियदर्शी, अनुप्रिया, ऋचा, लिली आर्या, अजित कुमार, निकिता कुमारी और युग विशेष रूप से मौजूद थे।