देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी भंडारकोला में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन


देवघर: भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम की कड़ी में सबसे पहले प्रातः कालीन सभा में बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने भिन्न भिन्न प्रकार के मॉडल को प्रदर्शित किया जिसके द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया। प्रातः कालीन सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि इस दिवस को मनाने की परंपरा की शुरुआत अमेरिका में 1970 में जेराल्ड नेल्सन के द्वारा हुई। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना है।

उन्होंने आगे कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस 2025 का विषय ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ है, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
‌इस सिलसिले में विद्यालय में वर्ग अष्टम से दशम तक के बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसका विषय था पॉल्यूशन फ्री वर्ल्ड फॉर हेल्दी लिविंग जिसमें 42 बच्चों ने भाग लिया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहोदया के अध्यक्ष राम सेवक सिंह ‘गुंजन ‘ तथा रेड रोज विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार पांडे उपस्थित थे। इन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया और भाषण कला के विषय में जरूरी जानकारी दी। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।