देवघर (शहर परिक्रमा)

नगर निगम के नाम पर वसूली के विरोध में फल व्यवसाई संघ का धरना प्रदर्शन

देवघर: बाजार समिति के मेन गेट पर निगम द्वारा वसूली करने और वसूली ऐजेंट के द्वारा मारपीट करने के आरोप के बाद आज दिनांक 06.05.25 को फल व्यवसाई संघ, क़ृषि बाजार समिति द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के नाम फल व्यवसाई संघ के अध्यक्ष शम्भूनाथ मंडल, कोषाध्यक्ष लखीचंद, महासचिव अजित सिंह, सचिव जय केशरी द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन दिया गया।


      ज्ञापन में कहा गया है कि दिनांक 29.04.2025 को सुबह में बाजार समिति, देवघर मेन गेट पर नगर निगम के नाम पर वसूली ऐजेंट के द्वारा टोटो/टेम्पो चालक के साथ मंडी में आये खरीददारों एवं महिलाओं के साथ मारपीट किया गया। नगर निगम के वसूली ऐजेंट के द्वारा पहले भी मारपीट किया जाता रहा है। पूर्व में भी इसकी शिकायत पणन सचिव, बाजार समिति, देवघर को दी गयी थी। जिसपर हमलोगों को आश्वासन मिला या कि वसूली नहीं होगी। निगम के द्वारा जबरन ढंग से बाजार समिति, देवघर परिषर में अपने आदमी को अंदर घुसाकर वसूली करवायी जा रही है। प्रतिदिन रात को निगम के वसूली ऐजेंट अपने लड़को एवं असामजिक तत्व के साथ बाजार समिति, देवघर मेन गेट के पास जमावड़ा लगाकर शराब बियर एवं अन्य नशे से संबंधित समान का सेवन करते है। साथ ही इनके पास हथियार भी रहता है जिसे कई बार देखा भी गया है। जिससे व्यापारियों रात को घर जाने में भी डर लगता है। अगर इन गतिविधियों को समय रहते वहीं रोका गया तो कभी भ कोई बड़ा हादसा हो सकता है तथा किसी भी व्यापारी या बाजार समिति, में आने वाले लोगों के जान-माल की हानि भी हो सकती है।
   अतः हमारी मांगो पर विचार करते हुए बाजार समिति, देवघर परिषर में नगर निगम के द्वारा करायी जा रही वसूली को तत्काल बंद करवाया जाय तथा प्रतिदिन रात में पुलिस की पेट्रोलिंग भी करवाया जाय, ताकि बाजार समिति, देवघर में व्यापार संचालित कर रहे व्यापारी भयमुक्त वातावरण में व्यापार कर सकें। यदि हमारी मांगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो हम व्यापारीगण इस प्रकार की रंगदारी के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगें।

संवाददाता: अजय संतोषी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *