देवघर (शहर परिक्रमा)

मारवाड़ी युवा मंच के नवगठित कार्यकारिणी हेतु शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

देवघर: मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा द्वारा शाखा कार्यालय परिसर में सत्र 2025-26 के लिये नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंचासिन पदाधिकारियों का मंच के सदस्यों दूारा पुष्पगुछ देकर सम्मान किया गया। इसके उपरान्त सत्र 2024-25 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को भूतपूर्व अध्यक्ष हरीश तोलासरिया दूारा पुरस्कृत किया गया जिसमे की युवा अनुज धानुका को श्रेष्ठ संयोजक, युवा पंकज भालोटिया को सर्वश्रेष्ठ संयोजक, युवा अमित छावछरिया को सर्वश्रेष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, युवा निहित टमकोरिया को अध्यक्षीय पुरष्कार तथा युवा साकेत छावछरिया को मंच की कार्यकारिणी बैठक में सर्वाधिक उपस्थिथि के लिये सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सत्र 2025-26 के लिये नवमनोनित अध्यक्ष युवा रोहित सुल्तानिया, सचिव युवा अमरदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष युवा पंकज भालोटिया, उपाध्यक्ष युवा अमित छावछरिया, युवा अभिषेक सिंघानिया एवं युवा विवेक अग्रवाल, सह-सचिव युवा हर्ष जगनानी तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शाखा के पूर्व अध्यक्ष हरीश तोलासरिया दूारा शपथ दिलायी गयी। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों के बीच समाज विकास के लिये अपने विचार रखे तथा मंच को आगे बढ़ाने के विभिन सूत्रों से अवगत कराया। तत्पश्चात नवमनोनित अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को संबोधित किया जिसमे की उन्हें सभी को यह विश्वास दिलाया की वह अपने कार्यकाल में मंच को नयी उचाईयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा समाज विकास एवं जन सेवा के लिए हर संभव कार्य करेंगे। इसके बाद वहा मौजूद अन्य सदस्यों ने भी नवगठित कार्यकारिणी के समक्ष अपने अपने विचार रखे। भीषण गर्मी को देखते हुए आने वाले दिनों में मंच दूारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर प्याऊ सेवा देने पर विचार विमर्श किया गया, इसके अलावा समय समय पर मेडिकल कैंप, तथा आने वाले मंच के प्रमुख कार्यक्रम श्रावणी मेला शिविर के आयोजन पर भी चर्चा की गयी। बताते चलें की अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की पूरे देश भर में लगभग 750 से भी अधिक शाखाएँ हैं जिनके सदस्य साल भर तन मन एवं धन से जनहित कार्यों में लगे रहते हैं।

उक्त कार्यक्रम में भूतपूर्व अध्यक्ष मनोज नेवर, संजय चौधरी, आलोक अग्रवाल, विकाश बसैवाल, हरीश तोलासरिया, प्रकाश लाठ, विजय कोशिक, अनुज धानुका एवं सदस्य संतोष सिलोदिया एवं सेवार्थ के अध्यक्ष पवन टमकोरिया, मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अशोक डालमिया एवं सभी नवमनोनीत कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

कार्यकारिणी का विवरण
1.रोहित सुल्तानिया (अध्यक्ष)
2.अमरदीप शर्मा (सचिव)
3.पंकज भालोटिया (कोषाध्यक्ष)
4.केशव चोखानी (निवर्तमान अध्यक्ष)
5.अमित छावछरिया (उपाध्यक्ष)
6.अभिषेक सिंघानिया (उपाध्यक्ष)
7.विवेक अग्रवाल (उपाध्यक्ष)
8.हर्ष जगनानी ( सह सचिव )
9.ऋषभ केडिया (मेडिकल प्रभारी)
10.सत्यम बाजला (खेल प्रभारी)
11.अनुज धानुका ( ऑक्सीजन प्रभारी)
12.निहित टमकोरिया (सदन प्रभारी एवम वस्तु भंडार)
13 सर्वेश मोदी (सोशल मीडिया प्रभारी)
14.अंशु बंका (रक्तदान प्रभारी)
15.अर्पित मोदी (अमृतधारा)
16.राहुल मोदी (अमृतधारा)
17.साकेत छावछरिया (संगठन विस्तार)
18.अनुपम बाजला (कार्यकारिणी सदस्य)
19.अभिषेक अग्रवाल (कार्यकारिणी सदस्य)
20.प्रत्युष सुल्तानिया (कार्यकारिणी सदस्य)
21.पंकज सुल्तानिया (कार्यकारिणी सदस्य)
22.आशीष शराफ (कार्यकारिणी सदस्य)
23 शेखर झांझरिया (कार्यकारिणी सदास्य)
24 मुकेश अग्रवाल (कार्यकारिणी सदास्य)
25 अंकित सिंघल (कार्यकारिणी सदस्य)