देवघर (शहर परिक्रमा)

आजसू पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी प्रवीन प्रभाकर पहुंचे देवघर


आजसू पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह संथाल परगना के प्रभारी प्रवीन प्रभाकर का देवघर आगमन पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव महेश प्रसाद राय साथ में केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने देवघर परिसदन में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
मौके पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा की झारखंड सरकार के कथनी और करनी में बहुत ही फर्क है। क्योंकि इंडिया गठबंधन को पुर्ण जनमत मिलने का मुख्य कारण मईया योजना था, लेकिन आज भी हमारी माता बहनों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आज दर दर भटक रही है। साथ ही ऐसी बहुत सारी योजनाएं हैं जो धरातल पर नहीं उतरी है। आजसू पार्टी का जन्म ही संघर्ष से हुआ है ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री ने जितने वादे किए हैं वो पुरा करे। अन्यथा आजसू पार्टी का दायित्व है कि सारी योजनाओं का लाभ झारखंड के जनमानस को दिलाने के लिए सड़क से सदन तक रूपरेखा तैयार किया जाएगा।

इसी कड़ी में महेश प्रसाद राय ने कहा पिछले चुनाव में ही कहा गया था की पोस्ट ग्रेजुएट को सरकारी भत्ता दिया जाएगा, अबुआ आवास योजना में बाथरूम होगा, राशि को बढ़ाया जाएगा… लेकिन यहाँ भी आंख मिचौली खेला जा रहा है। लेकिन सारे वादे ढाक के तीन पात रह गए।
आजसू पार्टी केंद्रिय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि आजसू पार्टी फिर एक बार जिला से लेकर प्रखंड से लेकर ग्राम प्रभारी का जल्द गठन कर, एक धारदार संगठन बनाकर झारखंडी जन मुद्दों के साथ सरकार की विफलताओं को लेकर उग्र आंदोलन करेंगी।
इस दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के नगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजुद थे।