देवघर (शहर परिक्रमा)

राष्ट्रीय कुश्ती के लिए देवघर के दो पहलवान चयनित


देवघर: 25 मई से 27 मई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, आगरा चौक पलवल चंडीगढ़ मे आयोजित अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के दो खिलाड़ी नम्रता भारती (62 किलो), और मनीष कुमार झा (110 किलो फ्री स्टाइल ) झारखंड कुश्ती टीम मे चयनित हुए है। पिछले माह रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर के दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में टीम कोच संजीव कुमार झा के साथ दोनों पहलवान रांची रवाना हुए, वहां से 22 में को झारखंड टीम के साथ चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। संघ के रौनक सिन्हा, गौरव राय, आशीष पांडे, दशरथ महता, कुमार अंशु, रोहित केसरी एवं सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *