देवघर (शहर परिक्रमा)

राष्ट्रव्यापी अभियान कार्यक्रम के तहत् कांग्रेस द्वारा “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन

देवघर जिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान कार्यक्रम तहत् जिला स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन देवघर शहर के आर.एन. बोस लाइब्रेरी परिसर में किया गया। इस रैली में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने तथा उसे बदलने का प्रयास का गंभीर आरोप लगाया।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी,लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम करने के लिए संविधान दिया, आज उस संविधान के पन्नों के साथ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा है, उसे नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा कांग्रेस कदापि होने नहीं देगी। संविधान हमें मौलिक अधिकार के साथ स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार देता है,हर व्यक्ति को समानता का अधिकार मिला है। ऐसे में संविधान की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। इस देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में पूज्य बापू, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे महापुरुषों की संघर्ष का परिणाम है। देश की आजादी में रस एवं भारतीय जनता पार्टी के किसी भी सदस्य ने एक बूंद खून नहीं बही नहीं इस आंदोलन में कभी हिस्सा लिया बदले अंग्रेजों की चाटुकारिता करते रहे उनके मुख विधि करते रहे। 58 वर्षों तक अपने कार्यालय में कभी तिरंगा नहीं लहराया। जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जिन्होंने देश में अमन चैन और आजादी की नींद हमें दी उन्हें भी नाथूराम गोडसे के द्वारा हत्या कराया गया। आजादी के बाद संविधान निर्माण में संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं मसौदा समिति के सभापति डॉ भीमराव अंबेडकर बने। संविधान निर्माण में झारखंड के कई महापुरुषों के साथ इस देवघर की माटी के लाल पंडित विनोदानंद झा जी का भी योगदान रहा है,आज मैं उनका भी नमन करता हूॅं । लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हमारे संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर पर बेहद अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किया जाता है। आज केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संविधान में छेड़छाड़ करने के साथ संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इलेक्शन कमीशन,प्रवर्तन निदेशालय, इनकम टैक्स जैसे संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए उसका दुरुपयोग भी कर रही है। इसलिए आज देशवासियों को यह संदेश घर-घर तक पहुंचाने का काम है कि हमारे लोकतंत्र को जीवित रखने एवं अपने अधिकार बरकरार रखने के लिए संविधान की रक्षा करने की जरूरत है। आज राहुल गांधी सड़क से सदन तक संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संविधान के अधिकार के तहत आज संथाल परगना में एस.पी.टी. एक्ट का अधिकार मिला है। इस अधिकार के साथ एससी,एसटी,अल्पसंख्यक, पिछड़ों गरीबों का आरक्षण को भी यह सरकार छिनने का प्रयास कर रही है। कर्नाटक के बेलगांव में कांग्रेस के विस्तारित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा दो अहम निर्णय लिए गए थे, पहला 2025 का वर्ष संगठन सृजन का होगा,वहीं दूसरा संविधान एवं देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जय बापू,जय भीम,जय भीम कार्यक्रम आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा,जो राज्य स्तर पर,जिला स्तर पर, विधानसभा स्तर पर रैलियां निकाली जाएगी तत्पश्चात हर घर एवं हर व्यक्ति तक यह संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा कि आज हमारे संविधानको बदलने का प्रयास किया जा रहा है, उसके साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। इसकी रक्षा करने के लिए तमाम देशवासियों को आगे बढ़ना होगा।

वहीं उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को एससी,एसटी, अल्पसंख्यक,पिछड़ा एवं गरीबों की आरक्षण के लिए तथा आदिवासी भाई बहनों के सरना धर्म कोड जैसे मांगों को लेकर राजभवन का घेराव किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में हर जिले से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या में इकट्ठा होंगें । उसके बाद यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि आज हमारे जननायक राहुल गांधी ने वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष के शासनकाल में देखा कि केंद्र सरकार निरंतर अपने हित के लिए संविधान में आम लोगों के लिए दिए गए हक एवं अधिकार को समाप्त करने का काम कर रही है।इसके लिए भारतीय संविधान के मूल्यों को नष्ट किया जा रहा है। ऐसे में हमें पार्टी द्वारा निर्देशित सारे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए संविधान की रक्षा की लड़ाई में देश के हर एक घर एवं परिवार के लोगों को संदेश पहुंचाते हुए इस मुहिम में शामिल कराना है। जब संविधान बचेगा तभी देश बचेगा। उसके लिए सभी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं को कड़ी संघर्ष करनी पड़ेगी।
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार अपने चंद पूंजीपतियों मित्रों के लिए नित नए नियम बनाकर गरीबों के हक एवं अधिकार को हड़पने का प्रयास कर रही है। आज अडानी को कोयले के खदान दिए जा रहे हैं गरीब मजदूरों की जमीन को ओने-पोने भाव में उन्हें अपना व्यापार बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है। गोड्डा में अडानी पावर प्लांट में किसानों की जमीन ली गई। यहां के कोयले खदान दिए गए और सारी बिजली बांग्लादेश को दिया जाता है। एक छटाक झारखंड को बिजली नहीं मिलता है। इसकी लड़ाई हम लड़ रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी की हर बात आज सच साबित हो रही है और उनके संघर्ष बेहतर रंग ला रहे हैं। संविधान में दिए गए सभी जाति वर्गों के आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इनके जाति जनगणना कराने के आंदोलन के सामने केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जाति जनगणना की स्वीकृति देनी पड़ी। गत दिनों देश के पहलगाम में आतंकी घटना घटी ,हमारे नेता राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के साथ पूरा विपक्ष ने सरकार को एक मत समर्थन दिया ताकि आतंकवाद का खत्मा हो सके। लेकिन दुख की बात है कि हमारे सेना का पराक्रम से आतंकवादियों पर की जा रही कार्यवाही को रोकने का निर्देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा मिलता है। ऐसी स्थिति में पूरा देश फिर से कांग्रेस को याद कर रहा है, श्रीमती इंदिरा गांधी को याद कर रहा है। आगे प्रदीप यादव ने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है और कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मैं संबोधन में कहा कि हमारे देश की रक्षा, संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस और राहुल गांधी के अलावा कोई नहीं कर सकता है। देश की आजादी कांग्रेस ने दिलाई,संविधान कांग्रेस ने दिया और इसकी रक्षा भी कांग्रेस करेगी। इसके लिए हमारे कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता मर मिटने को तैयार है।
आगे उन्होंने अपने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए बेहतर कार्यों को गिनाया और उन्होंने बताया कि देवघर जिला के पुराने सदर अस्पताल को ट्रामा सेंटर बनाने का आदेश दिया गया। ये यहां की लंबी मांग थी, देवघर विधायक सुरेश पासवान ने भी प्रस्ताव दिया है। देवघर में एक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के साथ बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज दिया जाएगा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। आगामी श्रावणी मेला में स्वास्थ्य विभाग का बेहतर व्यवस्था रहेगी। कांवरिया बंधु के स्वास्थ्य संबंधी हर खर्च स्वास्थ्य विवाह उठाएगी।
प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भी इस संविधान की सुरक्षा के लिए कांग्रेस के हर सिपाही को आगे बढ़ने और इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इनके अलावे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी,पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू,पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख,जिला के पर्यवेक्षक अजय दुबे ने भी मुख्य रूप से संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरे। सभी नेताओं ने अपने संबोधन में रैली को सफल बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी को बधाई दी।नेताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान को कमजोर करने और बदलने की साजिश रच रही है।
रैली में भाग लेने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की एवं पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू ने अंबेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, टावर चौक स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तदुपरांत कार्यक्रम परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहूंचते ही देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान एवं बलिदान को याद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तंत्र के जनक,पंचायती राज व्यवस्था के संस्थापक एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत राजीव गांधी को हम याद कर उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

रैली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष डॉ.मुन्नम संजय, मणिशंकर, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, अवधेश प्रजापति, शबाना खातून, नागेश्वर सिंह, फैयाज केशर, राजेंद्र दास, कुमार राज, मीणा तुरी, नित्यानंद सेवक, मो बैलालुद्दीन, उपेंद्र राय रवि वर्मा, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, ओम प्रकाश यादव, अमित पांडेय, सुधीर देव, रवि गुप्ता, मकसूद आलम, धर्मेंद्र सिंह, मो नसीम, प्रियांशु, अटल मिश्रा, गुलाब यादव, हेमंत चौधरी, प्रदीप नटराज, सुभाष मंडल, डॉ सिराज अंसारी, गोल्डी खान, मो श्याम, राजीव कुमार, नरेश यादव, संजीव चौधरी, पारस यादव, जयशंकर शरण, अमेरिका यादव, नजाबुल अंसारी, कृष्णा पासवान, सौरभ दास, रामाकांत कुमार, राजा, अनुपलाल, चंदन, प्रीतम भारद्वाज, आदर्श केसरी, राजा साहिल, राजन, शैफ दानिश, नूनू खान, सिराज अंसारी, सूरज सिंह आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम की सफलता पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय एवं जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारीयों,सदस्यों, कार्यकर्ताओं,सभी प्रखंड,नगर, मंडल,पंचायत अध्यक्षों, सभी अग्रणी मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों के साथ तमाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कार्यक्रम की सफलता पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के अथक प्रयास एवं सहयोग से बहुत ही कम समय में यह कार्यक्रम सफल कराया। आपकी उपस्थिति जोरदार रही इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।