देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर में ‘महिलाए वृक्षों के लिए’ अभियान की शुरुआत

देवघर: भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू की गई AMRUT Mitra पहल के तहत, देवघर नगर निगम क्षेत्र में “WOMEN FOR TREES” अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से शामिल करना है।

इस अभियान के तहत, देवघर नगर निगम क्षेत्र में 7 स्थलों को चिन्हित किया गया है, जहाँ SHG की महिलाएँ वृक्षारोपण और पौधों की देखभाल करेंगी। इन स्थलों पर नोडल ऑफिसर सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह की अगुवाई में स्थल निरीक्षण किया गया, ताकि पौधरोपण कार्य को सुचारू रूप से अंजाम दिया जा सके।

चिन्हित स्थल और संबंधित SHG समूह:

  1. बत्तीसी तैतीशी पार्क – राधेश्याम स्वयं सहायता समूह
  2. रामपुर, PMAY (U) – रामेश्वरम स्वयं सहायता समूह
  3. सेप्टेज प्रबंधन प्लांट – गुड़िया स्वयं सहायता समूह
  4. बसुआडीह – आस्था स्वयं सहायता समूह
  5. रोहिणी पार्क – सरस्वती स्वयं सहायता समूह
  6. घनघौर तालाब – साकार स्वयं सहायता समूह
  7. कुंडा बड़का बांध तालाब – मां शीतला स्वयं सहायता समूह

स्थल निरीक्षण के दौरान, SHG की महिलाओं को बैग, नोटबुक, कलम, छाता, जैकेट, पानी बोतल एवं पहचान पत्र जैसे आवश्यक सामग्रियाँ प्रदान की गईं। इसके साथ ही, उन्हें ” एक पेड़ मां के नाम ” स्लोगन के तहत वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया, ताकि शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाई जा सके और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

इस अभियान के तीन चरण निर्धारित किए गए हैं:

  1. प्रथम चरण (21-23 मई): स्थल निरीक्षण और SHG की महिलाओं को कार्यस्थल से परिचित कराना।
  2. द्वितीय चरण (5 जून – 31 अगस्त): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ।
  3. तृतीय चरण (1-2 वर्ष): लगे हुए पौधों की निरंतर निगरानी और देखभाल।

इस पहल में नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी, सहायक नगर निवेशक नीलिमा मांझी, गार्डन अधीक्षक अभिषेक कुमार, सभी सामुदायिक संगठनकर्ता, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ और सभी कनीय अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मौके पर nagar निगम के पदाधिकारीयों ने बताया कि AMRUT Mitra पहल के तहत, महिला स्वयं सहायता समूहों को जलाशयों और पार्कों के पास उपयुक्त स्थानों की पहचान करने, वृक्षारोपण और पौधों के रोपण का कार्य सौंपा गया है, साथ ही उनकी जीवित रहने की सुनिश्चितता भी सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

देवघर नगर निगम क्षेत्र में इस पहल की सफलता से अन्य नगर निगम क्षेत्रों में भी इस प्रकार की पहलों को लागू करने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका सशक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *