रानी अहिल्याबाई होलकर के द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणा स्रोत हैं: आरती सिंह
दुमका: भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को परिसदन सभागार में जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा शामिल हुईं।
बैठक में पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आगामी 27 मई 2025 को अग्रसेन भवन, दुमका में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि “रानी अहिल्या बाई होलकर केवल एक राजमाता नहीं थीं, वे एक युगद्रष्टा थीं। उनके द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए किए गए कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसे महान व्यक्तित्वों की जयंती को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि एक अभियान के रूप में मानती है, ताकि नई पीढ़ी को हमारे इतिहास और संस्कारों से जोड़ा जा सके।”
भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने कहा कि “दुमका में इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य और प्रेरणादायक बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। रानी अहिल्या बाई का जीवन सामाजिक न्याय, नारी सशक्तिकरण और धर्म के प्रति सेवा भावना का प्रतीक है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को जन-जागरण का माध्यम बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेगा।”
बैठक में संगठन की विभिन्न इकाइयों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और सभी कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आह्वान किया गया।
जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, डॉ० शर्मिला सोरेन, अमिता रक्षित, मुन्ना सिंह, जिला महामंत्री डॉ. पवन केशरी, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, जिला मंत्री सोनी हेंब्रम, मृणाल मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, दीप्तांशु कोचगवे, दिनेश सिंह, श्रीधर दास, मनोज साह, ममता साह, नीतू झा, गायत्री जायसवाल, पूनम भगत, मंजू दास, उषा दास, कुश कुमार पाल, नीतू सिंह, रानी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
संवाददाता:- आलोक रंजन