दुमका (शहर परिक्रमा)

उपायुक्त ने की जेएसएलपीएस के कार्यों में प्रगति की समीक्षा

दुमका जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों/परियोजनाओं तहत् अब तक संपादित कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थिति थे। बैठक में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति सहित ग्रामीण विकास शाखा और जिले में महिला सशक्तिकरण व नशा मुक्ति हेतु जेएसएलपीएस के माध्यम से किए गए कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक गांव में दीदी की दुकान अधिष्ठापित करें। हर पंचायत में दीदी का ढाबा बनाए, सभी प्रखंड में दीदी द्वारा निर्मित समानों के पैकिंग की व्यवस्था बनाए। आगामी श्रावणी मेला में भी निर्मित समानों के बिक्री हेतु स्टॉल्स लगाए। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के सहयोग से जमीनी स्तर पर किसानों हेतु संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु भी निर्देश दिया गया और योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भी संसूचित किया गया।

संवाददाता:- आलोक रंजन