सिविल सोसाइटी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी से की दुमका पार्क को खुलवाने की मांग
दुमका: सिविल सोसायटी दुमका ने मंगलवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी को दुमका के वरिष्ठ नागरिक जो प्रातः स्वास्थ्य लाभ के लिए टहलने जाते हैं उनके लिए वन विभाग द्वारा संचालित दुमका पार्क को प्रातः पांच बजे से आठ बजे तक खुलवाने को लेकर एक ज्ञापन समर्पित किया। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष प्रेम केशरी,सचिव संदीप कुमार जय बमबम,कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण साह, रामाकांत साह आदि शामिल हुए।
दुमका वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक ने सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कर आस्वस्त किया मैं अपने स्तर से जल्द ही वरिष्ठ नागरिकों को दुमका पार्क स्वास्थ लाभ हेतु उपलब्ध कराएंगे।
संवाददाता:- आलोक रंजन

