देवघर (शहर परिक्रमा)

झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन का पुनर्गठन, डॉ सुनील खवाड़े बने मुख्य संरक्षक व अशोक कुमार मिश्र अध्यक्ष

झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार मिश्र के देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान चुनाव पदाधिकारी मदन कुमार रत्न भी मौजूद थे। चुनाव सर्वसम्मति व निर्विरोध तरीके से संपन्न किया गया। इस दौरान डॉ सुनील खवाड़े को मुख्य संरक्षक के तौर पर घोषित किया गया। साथ ही अशोक कुमार मिश्रा को अध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ सुनील खवाड़े ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि मैं शिक्षकों के प्रति शुक्रगुजार हूं। मैं जिम्मेदारी से भागने वाला नहीं हूं और शिक्षकों के हित में हर तरह से हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ हूं और उनकी हर तरह की समस्याओं के निराकरण के समाधान का आश्वासन देता हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षक मजबूत भविष्य की नींव हैं।


   नवमनोनीत कमेटी का प्रारूप-
डॉ सुनील खवाड़े (मुख्य संरक्षक), डॉ राजेश कुमार मिश्र (संयोजक), अशोक कुमार मिश्र (अध्यक्ष), जयंती देवी, पूनम कुमारी व शिवनाथ भगत (उपाध्यक्ष), मंगलेश्वर उरांव (महासचिव), सुभाष कुमार (कोषाध्यक्ष), मदन कुमार रत्न (संयुक्त सचिव), नीरज कुमार, जीवननाथ तिवारी, उषा ब्रेक, उपेंद्र प्रसाद व राजकमल दूबे (उप महासचिव), मुकेश कुमार, देवकांत मंडल, जेराम चेरमाको व अवधेश कुमार (संगठन सचिव), देवन्ती कुजूर (अंकेक्षक), जसिंता कुजूर (महिला नेटवर्क), अनिल कुमार (प्रवक्ता)