दुमका (शहर परिक्रमा)

सामाजिक विवाद के कुल सात मामलों का हुआ निपटारा

दुमका: महिला थाना दुमका में रविवार को थाना प्रभारी की अध्यक्षता में महिला कोषांग की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में काउंसलिंग के माध्यम से सामाजिक विवाद के कुल सात मामलों का निपटारा किया गया। मौके पर महिला कोषांग के सदस्य क्रमशः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दुमका सदर विजय कुमार महतो, अधिवक्ता किरण तिवारी, पत्रकार शैलेंद्र कुमार सिन्हा एवं दोनों पक्ष के लोग एवं उनके रिश्तेदार गण मौजूद थे।

संवाददाता:- आलोक रंजन